Govt Jobs : राजस्थान की 6 बड़ी सरकारी भर्तियों पर आई ‘सुपर अपडेट’, जानें इंटरव्यू से लेकर रिजल्ट तक की पूरी जानकारी
Govt Jobs : राजस्थान की 6 बड़ी सरकारी भर्तियों पर आई ‘सुपर अपडेट’, जानें इंटरव्यू से लेकर रिजल्ट तक की पूरी जानकारी
जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक साथ छह प्रमुख भर्तियों को लेकर नई सूचनाएं, इंटरव्यू कार्यक्रम और संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें RAS-2024 के सातवें चरण के इंटरव्यू, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती का अपडेट और जूनियर केमिस्ट के पदों में बढ़ोतरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
आइए जानते हैं सभी 6 भर्तियों से जुड़ी ताजा जानकारी—
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024
आयोग ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तहत आयोजित परीक्षा (12 अक्टूबर 2025) के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले 186 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए चयनित किया गया है।
- स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि: 27 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
- दस्तावेज सत्यापन: आवेदन की दो प्रतियों और मूल प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा।
- 30 अभ्यर्थी अयोग्य: 10% से अधिक प्रश्नों में पांचवां विकल्प खाली छोड़ने के कारण अपात्र घोषित।
- RAS एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024
प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस (RAS) एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित हो गया है।
- इंटरव्यू शेड्यूल: सातवें चरण के साक्षात्कार 5 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
- अनिवार्य दस्तावेज: अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां, मूल प्रमाण-पत्र और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
- सहायक आचार्य भर्ती (कॉलेज एवं चिकित्सा शिक्षा)
- कॉलेज शिक्षा विभाग: केमिस्ट्री व इकोनॉमिक्स विषय के द्वितीय चरण के इंटरव्यू 5 से 13 मार्च तक, जबकि हिस्ट्री विषय के साक्षात्कार 9 से 13 मार्च 2026 तक होंगे।
- चिकित्सा शिक्षा विभाग: फार्माकोलॉजी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) पदों के लिए इंटरव्यू 6 मार्च 2026 को निर्धारित।
- कनिष्ठ रसायनज्ञ (Junior Chemist) भर्ती-2025
- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में पदों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 13 पद थे, जिन्हें 16 किया गया था, अब संशोधन के बाद कुल 19 पद कर दिए गए हैं।
- वरिष्ठ अध्यापक (गणित) भर्ती-2024
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) भर्ती-2024 के अंतर्गत गणित विषय के उन 19 अभ्यर्थियों को आयोग ने एक और अवसर दिया है, जिन्होंने निर्धारित समय में विस्तृत आवेदन ऑनलाइन नहीं भरा था।
- अंतिम तिथि: 25 और 26 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)।
- इसके बाद किसी प्रकार का अवसर नहीं दिया जाएगा।
- मॉडल उत्तरकुंजी जारी
आयोग ने सहायक विद्युत निरीक्षक और जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर की वेबसाइट पर जारी कर दी है।
- आपत्ति दर्ज कराने की अवधि: 25 से 27 फरवरी 2026।
- शुल्क: प्रति प्रश्न 100 रुपये, एसएसओ पोर्टल के माध्यम से जमा।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन के दौरान फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी तिथियों और निर्देशों का विशेष ध्यान रखें।