Gold Silver Price Today: चांदी में भारी गिरावट, सोना भी टूटा, जानें आज की नई कीमतें

post 1114 (1)

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले एक हफ्ते में चांदी के वायदा भाव में करीब 26,912 रुपये की बड़ी गिरावट आई है, जबकि सोना भी लगभग 7,774 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोने की कीमतों में आज बुधवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 0.29% यानी 456 रुपये गिरकर करीब 1,55,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में तेज गिरावट:-

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.86% यानी 2,175 रुपये गिरकर लगभग 2,50,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

गिरावट की वजह क्या है?

इस समय बाजार पर फेडरल रिजर्व की पॉलिसी बैठक का असर देखा जा रहा है। निवेशक ब्याज दरों को लेकर फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि वैश्विक तनाव और महंगाई की चिंता के कारण सोने में गिरावट सीमित रही है।

वैश्विक बाजार का हाल:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई—

  • कॉमेक्स पर सोना 0.29% गिरकर करीब 4,993.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
  • स्पॉट गोल्ड भी हल्की गिरावट के साथ 4,991.17 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।

चांदी की बात करें तो—

  • कॉमेक्स पर चांदी 0.91% गिरकर 78.77 डॉलर प्रति औंस रही।
  • स्पॉट सिल्वर करीब 78.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।