Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, चांदी 16 हजार रुपये उछली, जानिए आज के ताजा भाव
Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में आज कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ सत्रों से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने बुलियन बाजार को मजबूत सहारा दिया है। आज के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर गोल्ड-सिल्वर दोनों में तेज उछाल दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों और सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई।
सोने का भाव:-
बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव उछलकर करीब 1,59,900 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। पिछले सत्र में गोल्ड 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज के सत्र में सोना 1,60,755 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। इस तरह सोने की कीमत में करीब 6,900 रुपये की मजबूती देखने को मिली। बाजार जानकारों के मुताबिक घरेलू मांग में सुधार ने कीमतों को सपोर्ट दिया है।
चांदी के भाव:-
MCX पर चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। ताजा कारोबार में सिल्वर का भाव 2,81,998 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है। चांदी का पिछला बंद 2,68,015 रुपये प्रति किलो था। आज के सत्र में इसने 2,84,094 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर छू लिया। यानी चांदी में करीब 16,000 रुपये प्रति किलो की उछाल दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय सोना कीमत (COMEX Gold):-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोने की कीमतों में भी मजबूती रही। पिछले सत्र में गोल्ड करीब 4,935 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। आज के कारोबार में यह बढ़कर 5,094 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंच गया। फिलहाल COMEX गोल्ड 5,090 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखाई दिया।
अंतरराष्ट्रीय चांदी कीमत (COMEX Silver):-
COMEX पर चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला। सिल्वर का पिछला बंद 83.301 डॉलर प्रति औंस के करीब था। आज के सत्र में यह बढ़कर 87.985 डॉलर प्रति औंस के हाई तक पहुंच गया। वर्तमान में COMEX सिल्वर 87.410 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
तेजी के कारण:-
सोना-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वहीं डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक मंदी की आशंका ने सुरक्षित निवेश के तौर पर बुलियन की मांग को मजबूत किया है। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी को अतिरिक्त सपोर्ट मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है तो आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी ऊंचे स्तर पर बने रह सकते हैं, हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली से हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।


