कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी, मामला दर्ज

कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी, मामला दर्ज

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर स्थित भेरुजी मंदिर में दर्शन करने आई एक वृद्ध महिला के गले से अज्ञात चोरों द्वारा सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़िता संतोष देवी निवासी बांदराबास, बीकानेर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी माया और दामाद किशन के साथ कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। मंदिर में दर्शन के दौरान जब वह कतार में खड़ी थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उनके गले में पहने सोने के मादलिया और सोने के फोटो फ्रेम की चेन काट ली। चोरी हुए सोने का वजन करीब दो तोला बताया जा रहा है। आभूषण गायब होने का पता चलने पर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए गए, जिसमें एक अज्ञात महिला चेन काटकर आभूषण लेकर भागती हुई नजर आई। पीड़िता की शिकायत पर गजनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top