Cyber Crime: तीसरी कक्षा पास युवक बना साइबर ठगी का मास्टरमाइंड, ऐसे करता था ठगी

Cyber Crime: तीसरी कक्षा पास युवक बना साइबर ठगी का मास्टरमाइंड, ऐसे करता था ठगी

Rajasthan News: अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते में जमा करीब 50 लाख रुपए की रकम फ्रीज कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी केवल तीसरी कक्षा पास है, फिर भी साइबर ठगी में एक्सपर्ट की भूमिका निभा रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी म्यूल अकाउंट के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को ठगी का शिकार बना चुका था। थाना प्रभारी रमेश सैनी के मुताबिक, साइबर सेल से तकनीकी सूचना मिली थी कि रोड नंबर-दो स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में संदिग्ध तरीके से भारी रकम जमा हुई है। सूचना के आधार पर बैंक से विस्तृत जानकारी लेकर जांच की गई और कार्रवाई की गई।

डीग जिले से गिरफ्तारी:-

पुलिस ने 24 वर्षीय असपाक निवासी इसनाका (थाना नगर, जिला डीग) को गिरफ्तार किया। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

एंटीक कॉइन के नाम पर देता था झांसा:-

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का सदस्य था। वह एंटीक कॉइन बेचने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। उसके खाते में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 16 लाख रुपए और पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की ठगी की राशि मिली। इसके अलावा अन्य लोगों से 5 लाख या उससे कम की अलग-अलग रकम भी खाते में ट्रांसफर हुई थी।

Scroll to Top