Crime News: मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की आंखों में मिर्च झोंकी, परिवार के लोगों ने लाठियों से जमकर पीटा

Crime News: मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की आंखों में मिर्च झोंकी, परिवार के लोगों ने लाठियों से जमकर पीटा

Crime News: जोधपुर में पारिवारिक झगड़े का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला युवक की आंखों में मिर्च डालती नजर आ रही है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग उस पर लाठियों से हमला करते दिख रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह मामला माता का थान थाना क्षेत्र का है और दो दिन पुराना है। विवाद मकान को बेटी के नाम करने को लेकर हुआ था। झगड़े में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सफीक खान के अनुसार यह पूरी घटना पारिवारिक रंजिश का नतीजा है।

पुलिस के मुताबिक देवीलाल और हनुमान दो सगे भाई हैं। उनके माता-पिता ने मकान बेटी के नाम कर दिया था, जिससे विवाद बढ़ गया। हनुमान पर पहले भी परिजनों से मारपीट और पत्थरबाजी के आरोप लग चुके हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Scroll to Top