Crime News : शराब के नशे में बेटे ने की पिता की धारदार हथियार से हत्या

post 1191 (1)

Crime News : भरतपुर जिले के गांव भौसींगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात के समय पिता घर पर अकेले थे, तभी बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान भौसींगा निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद को कारण माना जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।