Crime News: शादी समारोह में चली गोलियां, पुराने विवाद में कहासुनी के बाद हुई फायरिंग, युवक घायल
Crime News: शादी समारोह में चली गोलियां, पुराने विवाद में कहासुनी के बाद हुई फायरिंग, युवक घायल
Crime News: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। घटना 120 फीट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुई। जानकारी के अनुसार, समारोह में शामिल दो पक्षों के बीच पहले से चल रहे विवाद के चलते बहस बढ़ गई और एक पक्ष ने अचानक हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।