बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने
बीकानेर: कंपनी के इंजीनियर्स को फिर पीटा, नथानियों की सराय में दूसरी बार गए थे कनेक्शन काटने
बीकानेर के नत्थानियो के सराय में बिजली चोरी रोकने पहुंची बीकेईएसएल कंपनी के इंजीनियर्स और कर्मचारियों के साथ बुधवार दोपहर मारपीट की गई। आरोप है कि कंपनी इंजीनियर्स ने घरों में घुसकर अभद्र व्यवहार किया। पिछले एक महीने में ही ये दूसरा मौका है, जब बिजली कंपनी की टीम के साथ इसी मोहल्ले में मारपीट हुई हे। पुलिस की उपस्थिति में लोगों ने जमकर हंगामा किया और बीकेईएसएल कंपनी के संचालकों को वहां से भागना पड़ा। दरअसल, लंबे समय से बीकेईएसल कंपनी को इस क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। कुछ समय पहले जब कंपनी ने यहां पर कनेक्शन काटने की कोशिश की तो स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया। बाद में इनके समर्थन में अन्य लोग भी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद गुरुवार दोपहर फिर से बिजली कंपनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। दो-तीन गाड़ियों में आए बीकेईएसएल के अधिकारियों ने कनेक्शन काटना चाहा तो स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया।
इस बार पहले से ज्यादा भीड़ एकत्र हुई और बीकेईएसएल कर्मचारियों के साथ पहले धक्का मुक्की हुई और बाद में मारपीट की गई। हालांकि अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पिछली बार भी बीकेईएसएल और स्थानीय लोगों के बीच समझौता हो गया था। इस बार भी ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है ताकि एफआईआर की जरूरत न पड़े। कंपनी प्रवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि फिलहाल एफआईआर नहीं करवाई गई है, दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। घटना के समय अभियंता और कर्मचारियों के साथ कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।