Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी आम बजट, बनाएंगी नया रिकॉर्ड

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी आम बजट, बनाएंगी नया रिकॉर्ड

Budget 2026: भारत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी। यह उनके लिए लगातार नौवीं बार बजट पेश करने का अवसर होगा, जिससे वे देश के संसदीय इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

निर्मला सीतारमण पहले ही देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं और अब तक लगातार आठ बजट पेश कर चुकी हैं। इस वर्ष नौवीं बार बजट पेश करने के बाद वे सबसे ज़्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी ने 1959-1964 और 1967-1969 के बीच कुल 10 बजट पेश किए थे।

साथ ही, निर्मला सीतारमण पी. चिदंबरम के 9 बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगी। पिछले साल 2025 में उन्होंने अंतरिम बजट पेश कर प्रणब मुखर्जी के 8 बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

Scroll to Top