बीकानेर: निर्माण कार्य करने के दौरान छत से गिरा मजदूर, हुई मौत

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें छत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां शोक का माहौल छा गया।
मृतक की पहचान हुकमाराम पुत्र मूलाराम, जाति नायक, निवासी 9 एमडी घड़साना के रूप में हुई है। मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने पूगल थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।