बीकानेर: केंद्रीय कारागृह में बंद दंडित कैदी की उपचार के दौरान मौत, मर्ग दर्ज
बीकानेर। जेल में बंद एक दंडित कैदी की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस में केंद्रीय कारागृह के सहायक कारापाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 25 दिसंबर को केंद्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में निरुद्ध दंडित कैदी गुरमुख सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था।
पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान 5 जनवरी की शाम करीब 4 बजे गुरमुख सिंह की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


