बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

post 517 (1)

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा कस्बे के पांचू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अफीम के साथ दबोचा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पांचू थानाधिकारी राजीव रॉयल ने बताया कि भारतमाला सड़क मार्ग पर एक युवक के नशीला पदार्थ लेकर खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान ओसियां थाना क्षेत्र निवासी प्रेमप्रकाश बिश्नोई के कब्जे से 1 किलो 928 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई में एएसआई गंगाराम बिश्नोई, एएसआई संतोष तथा कांस्टेबल लीलाराम, दिलीप और हेतराम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।