बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेन्द्र सागर के मार्गदर्शन में बीछवाल पुलिस ने अंजाम दी।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर टीम ने हुसंगसर झील के पास दबिश दी, जहाँ बबलू निवासी मघाराम पुत्र कोजूराम को 8 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा।


