बीकानेर: किसान की ढाणी में लगी आग, घरेलू सामान सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख , आर्थिक सहायता की मांग

post 903

बीकानेर: किसान की ढाणी में लगी आग, घरेलू सामान सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख , आर्थिक सहायता की मांग

Bikaner News: बीकानेर, बज्जू तहसील के जगासर गांव में किसान परिवार के कच्चे मकान में आग लगने की घटना शनिवार रात करीब 12 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े और बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आग बुझाने में प्रयास किया और प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, ताकि आग से हुए भारी नुकसान के बाद परिवार को राहत मिल सके।