बीकानेर: बुजुर्ग महिला से ठगी, नकली नोटों का बंडल देकर असली जेवरात ले भागे शातिर बदमाश

post 964

बीकानेर: बुजुर्ग महिला से ठगी, नकली नोटों का बंडल देकर असली जेवरात ले भागे शातिर बदमाश

Bikaner News: बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मनोहरी देवी, निवासी सिपाणी मोहल्ला, पुरानी लाइन गंगाशहर ने बताया कि 31 दिसंबर को घर जाते समय एक व्यक्ति ने रास्ता पूछा। इसी दौरान एक महिला और पुरुष भी वहां आए और मदद का बहाना कर महिला को इधर-उधर घुमाया। अंत में जैन मंदिर के पास से होते हुए होटल राजमहल के सामने ले गए। वहां आरोपियों ने महिला से चार सोने की चूड़ियाँ, एक सोने की चेन और अंगूठी लेकर बदले में नकली नोटों का बंडल थमा दिया और फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंपी गई है।