बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

post 552 (1)

बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में 507 हेड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनदीप पुत्र राम सिंह, निवासी रावला मंडी (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है और वह मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि मनदीप बाइक से 507 हेड से छतरगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।