बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

post 1343 (1)

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई झमुरलाल पुत्र रामरूराम (राणा ढोली) ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 अप्रैल को उसका भाई ताराचंद शिवबाड़ी मंदिर के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना की जांच जारी है।