बीकानेर: नहर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत; पढ़े खबर

post 1359 (1)

बीकानेर : गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना आईजीएनपी नहर के आरडी 837 की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीतपुरा निवासी रेवंत सिंह पुत्र नाथू सिंह ने गजनेर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके चाचा सगत सिंह नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए।

नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है