बीकानेर: शहर में इस जगह नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

post 501 (1)

बीकानेर: शहर में इस जगह नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Bikaner: शहर के व्यस्त केईएम रोड बाजार स्थित अग्रवाल नमकीन भंडार में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठने लगा, जिसे देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने तुरंत बाहर निकलकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू किए। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग करने लगे।

जानकारी के अनुसार आग दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी, जहां नमकीन बनाने का कार्य किया जाता है। इस हिस्से में गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता से गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।