बीकानेर: 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

post 1098 (1)

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका के पिता ओमप्रकाश नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी केसर ने घर के कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।