बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

post 616 (1)

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर की रोही में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में किसान के 15 वर्षीय पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार कितासर भाटीयान निवासी परमेश्वर लाल जाट तोलियासर की रोही में खेती करता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र लालचंद खेत में स्थित कुएं पर पाइप बदलने के लिए केबल निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगते ही किशोर अचेत होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मोहनलाल ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

You may have missed