बडी खबर: पुलिस ने शहर के इस थाना क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में पांच महिलाएं व 9 युवकों को दबोचा

post 1492 (1)

बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ छापेमारी कर 14 जनों को गिरफ्तार किया है।

व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वैष्णो धाम के पीछे स्थित बैरम खान के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जांच के बाद रविवार दोपहर को उक्त मकान पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बैरम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।