राजस्थान में बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर: फरवरी से जुलाई तक 12,143 पदों पर भर्ती परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल
RPSC Exam Calendar 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के लिए फरवरी से जुलाई का समय बेहद अहम रहने वाला है। इस चार से पांच महीने की अवधि में आयोग करीब 12 हजार 143 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें सब इंस्पेक्टर, प्राध्यापक, कोच और पशु चिकित्सा अधिकारी जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं, जिनके लिए व्यापक स्तर पर केंद्रों और संसाधनों की व्यवस्था करनी होगी।
आयोग पहले ही जनवरी से नवम्बर तक होने वाली 13 हजार से अधिक पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले वर्ष दिसंबर में जारी कर चुका है। इसके तहत डिप्टी कमांडेंट और लेक्चरर भर्ती परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब फरवरी से जुलाई के बीच सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें करीब 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। आयोग ने 26 अप्रैल, 3 मई, 29 नवम्बर तथा 6 और 27 दिसम्बर की तिथियां अन्य परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी हैं।
ये परीक्षाएं रहेंगी सबसे अहम:-
- कनिष्ठ रसायनज्ञ (पीएचईडी) परीक्षा – 13 पद | 1 फरवरी
- सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) – 9 पद 1 फरवरी
- सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा (कार्मिक विभाग) – 15 से 18 मार्च
- सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) – 1015 पद | 5 अप्रैल
- पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) – 1100 पद | 19 अप्रैल
- सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) – 281 पद | 19 अप्रैल
- प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा) – 3225 पद | 31 मई से 16 जून
- वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) – 6500 पद | 12 से 18 जुलाई
अन्य पदों की परीक्षाएं
- कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) – 12 पद | 26–27 जुलाई
- सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) – 113 पद | 30 अगस्त
- निरीक्षक फैक्ट्री बॉयलर्स (कारखाना-बॉयलर्स) – 13 पद | 20 सितम्बर
- सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) – 28 पद | 13 से 16 अक्टूबर
- संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) – 12 पद | 15 नवम्बर
(तिथियां आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार)
परीक्षाओं के लिए होंगे ये इंतजाम:-
- 500 से 800 से अधिक परीक्षा केंद्र
- लगभग 1,000 वीडियोग्राफर व सीसीटीवी व्यवस्था
- 3,000 से अधिक शिक्षक व कर्मचारी
- 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी
- 500 से अधिक वाहन और अन्य आवश्यक संसाधन


