खाजूवाला में करोड़ो की सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिश

खाजूवाला में करोड़ो की सरकारी भूमि पर कब्जे की कोशिश

khajuwala: खाजूवाला, क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से संचालित श्रीकृष्ण गौशाला के पास सरकारी जमीन पर जिसपर गोशाला का कब्जा है, इस भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्जे की नियत से तारबंदी तोड़े जाने का मामला सामने आया है। गौशाला अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग ने बताया कि गुरुवार 15 जनवरी 2026 की रात अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से गौशाला की सुरक्षा के लिए की गई तारबंदी को तोड़ दिया।

सुबह जब गौशाला संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो तारबंदी क्षतिग्रस्त मिली। स्थिति को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि तारबंदी तोड़ने का मुख्य उद्देश्य गौशाला की भूमि पर कब्जा करना है। बताया गया कि श्रीकृष्ण गौशाला में क्षेत्र के सभी वर्गों के लोग गौमाता की सेवा के लिए आते हैं और यह संस्था आमजन की आस्था से जुड़ी हुई है। वही गोशाला का यहां 40 वर्षो से कब्जा है।

गौशाला प्रबंधन ने उपखण्ड अधिकारी खाजूवाला को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और गौशाला की भूमि सुरक्षित रह सके। ज्ञापन देते समय खाजूवाला के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Scroll to Top