बीकानेर में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, मारपीट कर केरोसिन छिड़का

10

बीकानेर में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, मारपीट कर केरोसिन छिड़का

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार 30 दिसंबर 2025 की रात करीब 2 बजे आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौच की, मारपीट की और केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। घटना के समय घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़िता की जान बचाई। रिपोर्ट में दर्ज विवरण के अनुसार आरोपी समूह में आए थे। उन्होंने पहले घर के बाहर हंगामा किया, फिर जबरन घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता पर केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया गया है