Accident: शादी के तीन दिन बाद नवदंपती की कार कंटेनर से भिड़ी, दोनों ICU में भर्ती

post 612 (1)

Accident: शादी के तीन दिन बाद नवदंपती की कार कंटेनर से भिड़ी, दोनों ICU में भर्ती

Accident News: अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक नवविवाहित जोड़े की खुशियों को झकझोर दिया। शादी के महज तीन दिन बाद कोटा लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कोटा निवासी अभिषेक शर्मा और उनकी पत्नी कामिनी शर्मा का विवाह 10 फरवरी को दिल्ली में संपन्न हुआ था। शादी के बाद वे कोटा आए और फिर दिल्ली से वापस लौटते समय अलवर के शीतल क्षेत्र के पास यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक कंटेनर से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों वाहन के अंदर फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

ICU में चल रहा इलाज:-

बड़ोदामेव थाना पुलिस के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ICU में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

You may have missed