Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; 2 की मौत

Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; 2 की मौत

Accident News: सवाई माधोपुर में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बौंली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच बनी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा एक्सप्रेसवे पर खंभा नंबर-246 के पास हुआ। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बड़ौदा निवासी 35 वर्षीय कमल गोहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भावनगर निवासी 32 वर्षीय तेजस्वी सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तुरंत बौंली सीएससी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया। हालांकि जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंपे जाएंगे। वहीं क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा करवाया गया है।

Scroll to Top