बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा, चार की मौत
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा, चार की मौत
बीकानेर में ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 4 घायल हो गए। एक्सीडेंट नापासर थाना क्षेत्र में भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर गुरुवार देर रात 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात ऑटो पलट गया था। ऑटो को उठाने के लिए पिकअप को बुलाया गया था। इस दौरान घटनास्थल पर आठ लोग मौजूद थे। सभी लोग ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी स्पीड में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए इन लोगों को रौंद दिया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर (चूरू), सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया (चूरू), सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर (बीकानेर) और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी (झुंझुनूं) की मौत हो गई।