पति की हत्या से पहले 6 बार किया वाट्सएप कॉल, पत्नी अंजू को 2024 में मिला था मोबाइल
पति की हत्या से पहले 6 बार किया वाट्सएप कॉल, पत्नी अंजू को 2024 में मिला था मोबाइल
श्रीगंगानगर के रावला मंडी में हुए आशीष हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस मौके सीन रीक्रिएशन के लिए पहुंची। रावला एसएचओ बलवंत कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी प्रशांत कौशिक-अंजू 11 जनवरी को अपने मायके सादुलशहर से ससुराल रावला मंडी के गांव 1 केएलएम पहुंची थी। जहां से वह लगातार वाट्सएप कॉल पर अपने प्रेमी संजय निवासी श्रीगंगानगर के संपर्क में थी। वारदात के दिन अंजू उर्फ अंजलि ने संजय ने 6 बार वाट्सएप कॉल पर बात की। 30 जनवरी की रात 8:30 से 9 बजे के बीच अंजू ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शुक्रवार दोपहर 12 बजे आरोपी अंजलि उर्फ अंजू, संजय, बादल, रोहित उर्फ रॉकी को मौके पहुंची। इसके बाद अंजू का रिमांड पूरा होने पर उसे बीकानेर की महिला जेल भेज दिया गया।
अंजू को 2024 में मिला था मोबाइल फोन
अंजलि उर्फ अंजू के परिवार के लोगों ने बताया-अंजलि और संजय 6 साल पहले कॉलेज में मिले थे। मगर उस समय अंजलि के पास फोन नहीं था।
साल 2024 में जब अंजलि के पास मोबाइल आया तो दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसके बाद उसने धीरे-धीरे अपने प्रेमी संजय के साथ मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की साजिश शुरू कर दी।