खाजूवाला में पाकिस्तान नंबर से कॉल का मामला, +92 कोड से दिनभर में 20–25 कॉल; पुलिस को सूचना

10

खाजूवाला में पाकिस्तान नंबर से कॉल का मामला, +92 कोड से दिनभर में 20–25 कॉल; पुलिस को सूचना

भारत-पाक सीमा से सटे खाजूवाला क्षेत्र में एक बार फिर पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधि सामने आई है। बॉर्डर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर पाकिस्तान के कोड +92 से बार-बार कॉल आने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति के मोबाइल पर पाकिस्तान नंबर से ऑडियो कॉल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पूरे दिन में उस व्यक्ति के मोबाइल पर करीब 20 से 25 बार कॉल आने की बात सामने आई है, जिससे वह काफी परेशान हो गया।

परेशान व्यक्ति ने इस संबंध में खाजूवाला पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान की ओर से इस तरह की हरकतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों में लोगों को फोन कर जानकारी लेने या किसी तरह की बातचीत करने की कोशिश की जाती है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को भी ऐसे संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

You may have missed