पत्नी और 2 बच्चों की गला काटकर हत्या, पति ने खुद ही फोन कर पुलिस को बुलाया
पत्नी और 2 बच्चों की गला काटकर हत्या, पति ने खुद ही फोन कर पुलिस को बुलाया
जालोर में पति ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में तीनों के शव पड़े हुए थे। दीवार और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामला भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव दासपा में बुधवार रात करीब 11 बजे का है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। SHO राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- गुरुवार सुबह 6 बजे मंगलाराम पुरोहित (40) ने मर्डर की सूचना दी थी। मंगलाराम ने कहा था कि किसी ने उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे तो दाड़मी देवी (39), उसकी बेटी नीकू (10) और बेटा हितेश (7) के शव चारपाई पर पड़े थे। पुलिस ने बताया तीनों की गला काटकर हत्या की गई थी। खून के छींटे दीवार पर लगे थे और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।