कनाडा वर्क वीजा दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, महिला 3 सहित जनों के खिलाफ मामला दर्ज
कनाडा वर्क वीजा दिलाने के नाम पर युवक से ठगी, महिला 3 सहित जनों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कनाडा में वर्क वीजा और अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से पैसे ले लिए, लेकिन वीजा नहीं लगवाया। पुलिस को दी रिपोर्ट में चक 9 डीबी (पदमपुर) निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि मार्च 2023 में राकेश शर्मा (पदमपुर), भगत सिंह (रूपनगर, पंजाब) और प्रियंका शर्मा (भगत सिंह की पत्नी) उसके घर आए थे। उस समय उसके पिता हरपाल सिंह और चाचा हरजिन्द्र सिंह भी घर पर मौजूद थे। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे उसे 5 साल के वर्क वीजा पर कनाडा भेज देंगे और वहां अच्छी नौकरी भी दिलवा देंगे।
गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 24 लाख रुपए मांगे। इस पर भरोसा करते हुए उसने आरोपियों को 17 लाख 70 हजार 800 रुपए दे दिए। यह राशि चेक के माध्यम से दी गई, जिसे आरोपियों ने अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिया। पैसे देने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो गुरसेवक सिंह करीब एक साल तक आरोपियों के चक्कर काटता रहा। कुछ दिन पहले वह अपने पिता हरपाल सिंह, चाचा लखविन्द्र सिंह और जगसीर सिंह के साथ आरोपियों से मिला और पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया।