Weather Update : राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ से 28,29,30,31 मार्च को बारिश का अलर्ट

post 1194 (1)

Weather Update : राजस्थान में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। 26 और 27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा 28 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राज्य के कई संभागों में दिखाई देगा। इस दौरान मेघगर्जन, तेज हवा और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई, जबकि रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के मैदानी क्षेत्रों में मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर में 35.8 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर जयपुर, अलवर और दौसा में बारिश के चलते दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट (26-27 मार्च):

जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

28 से 31 मार्च का अपडेट:-

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी भागों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहने की संभावना है। जिसके असर से कोटा, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर जिले में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।