Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 2 जिलों में बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी

post 1456 (1)

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के दो जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, बीकानेर और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा लू का असर:-

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले दो से तीन दिनों में लू का असर और तेज होने की संभावना है। शुक्रवार को जयपुर समेत कई जिलों में तेज धूप देखने को मिली।

एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क:-

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि 11 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।