MLA मुकेश भाकर की शादी में MP हनुमान बेनीवाल की अनोखी एंट्री, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

post 923 (1)

लाडनूं (डीडवाना-कुचामन)। लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की शादी से पहले उनके विधायक आवास पर आयोजित प्री-वेडिंग समारोह गुरुवार को चर्चा का विषय बन गया। 9 मार्च को होने वाली शादी से पहले हुए इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए। समारोह का माहौल कुछ समय के लिए ‘मिनी विधानसभा’ जैसा नजर आया।

हनुमान बेनीवाल की अनोखी एंट्री:-

समारोह में कई वीआईपी मेहमान पहुंचे, लेकिन हनुमान बेनीवाल की एंट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

  • बेनीवाल जैसे ही विधायक आवास पहुंचे, उनके समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। समर्थकों ने अपने नेता को जमीन पर पैर नहीं रखने दिए और उन्हें कंधों पर बैठाकर विवाह स्थल के अंदर ले गए।
  • उनकी इस अलग अंदाज वाली एंट्री के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मंच पर जुटे कई दिग्गज नेता:-

समारोह में सचिन पायलट की मौजूदगी भी खास रही, क्योंकि मुकेश भाकर को उनका करीबी समर्थक माना जाता है। इसके अलावा हरियाणा से अभय सिंह चौटाला भी विशेष रूप से समारोह में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, विधायक रामनिवास गावड़िया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी और युवा नेता अनिल चोपड़ा सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

पंजाबी गायक ने जमाया रंग:-

समारोह में मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया था। मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने अपने गानों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

  • मुकेश भाकर का डांस: अपने विवाह के जश्न में विधायक मुकेश भाकर भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच के सामने गानों पर जमकर डांस करते नजर आए। विधायक के डांस वीडियो को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

लाडनूं में दिखा शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल:-

लाडनूं में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों समर्थक और कई वीआईपी मेहमान पहुंचे। बड़ी संख्या में नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से यह समारोह किसी बड़े राजनीतिक आयोजन जैसा नजर आया।