तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

1

तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

अलवर-बहरोड़ रोड पर बुधवार रात ट्रक ने दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी तीन साल पहले शादी हुई थी और एक साल बेटा है। वहीं घायल युवक को अलवर से जयपुर रेफर किया गया। हादसा ततारपुर थाना क्षेत्र में जिंदोली पेट्रोल पंप के पास का है।
जानकारी अनुसार-जिंदोली गांव निवासी सुमित स्वामी और उनका दोस्त कृष्ण मेघवाल ततारपुर चौराहे से बाइक पर अपने गांव जिंदोली लौट रहा था। बेरोज गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण मेघवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुमित स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने दोनों को अलवर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। सुमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया। मृतक ततारपुर चौराहे पर दही बल्ले बेचने का काम करता था।