दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत

post 761 (1)

Road Accident: जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आई है, जंहा बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने घर से एक शादी समारोह में फेरे करवाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एमपी नंबर की तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा बस्सी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed