ट्रेन से कटकर 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की

3

ट्रेन से कटकर 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की
चूरू। चूरू-राजगढ़ रेलवे ट्रैक पर 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाल सीआई सुखराम चोटिया के अनुसार सुनील पुत्र मोहन लाल मेघवाल निवासी जालिमपुरा, मलसीसर (झुंझुनूं) ने रिपोर्ट दी कि उसके ताऊ का बेटा ओमप्रकाश पुत्र बुधराम चूरू में दुकान पर काम करता था। वह गांव से स्कूटी पर दूध लेकर चूरू आता था और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

रिपोर्ट में बताया कि ओमप्रकाश रविवार सुबह स्कूटी लेकर चूरू आया था और शाम तक वापस घर नहीं लौटा। पुलिस से सोमवार सुबह सूचना मिली कि ओमप्रकाश ट्रेन से कटने पर रेलवे लाइन के पास मृत अवस्था में पड़ा है। रिपोर्ट में लिखा कि ओमप्रकाश ने मानसिक परेशानी के चलते रविवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।