बीकानेर: अनियंत्रित कार स्कूल के गेट से टकराई, इस जगह पर हुआ हादसा

8

बीकानेर: अनियंत्रित कार स्कूल के गेट से टकराई, इस जगह पर हुआ हादसा

बीकानेर। रोझा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित कार 2 पीएलएम स्कूल के गेट से टकरा गई। इस हादसे में कार और स्कूल का गेट-चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय गेट के पास कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह कार लूणकरणसर से डोडी की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। स्कूल के टीचर गोपाल मोदी ने इस घटना की सूचना पीईईओ को दी है। हादसे में कार को भी नुकसान पहुंचा है।