बीकानेर: परीक्षा कक्ष में लापरवाही बरतने पर अध्यापिका निलंबित

6

बीकानेर: परीक्षा कक्ष में लापरवाही बरतने पर अध्यापिका निलंबित
बीकानेर। परीक्षा के दौरान राजकीय कार्य में उदासीनता पर जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण ने नोखा के राउमावि माडिया की तृतीय श्रेणी अध्यापक को निलंबित किया है। परीक्षा के चलते बाहरी व्यक्ति द्वारा परीक्षा कक्ष का वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला शिक्षा विभाग के सामने आया है। इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होने के कारण संबंधित अध्यापिका के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में अध्यापिका का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पांचू बीकानेर रहेगा। दरअसल, संबंधित अध्यापिका की वायरल वीडियो में दिखाए गए कक्षा कक्ष में ड्यूटी थी। वीडियो में बच्चे समान परीक्षा योजना में सामूहिक रूप से नकल करते हुए दिखाई दे रहे थे।