Suicide: 10th बोर्ड एग्जाम नहीं देना था तो नाबलिग बच्ची ने किया सुसाइड, पहले पेपर के दिन दे दी जान

post 601 (1)

Suicide: 10th बोर्ड एग्जाम नहीं देना था तो नाबलिग बच्ची ने किया सुसाइड, पहले पेपर के दिन दे दी जान

10th Class Student Suicide Case: कोटा जिले के दीगोद थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा से पहले एक 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पढ़ाई के तनाव को संभावित कारण बताया जा रहा है। घटना गुरुवार सुबह की है।

पुलिस के मुताबिक ककरावदा गांव की छात्रा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत थी और गुरुवार को उसका बोर्ड एग्जाम था। पिता के अनुसार वह पिछले डेढ़ से दो महीनों से स्कूल नहीं जा रही थी और पढ़ाई को लेकर असहज रहती थी। वह आगे पढ़ाई न करने की बात भी कहती थी। परिजनों ने उसे समझाकर कम से कम परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया था।

देर रात हॉस्पिटल में तोडा दम:-

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे माता-पिता रोजाना की तरह मजदूरी के लिए कोटा शहर रवाना हो गए। वे एक हॉस्टल में काम करते हैं। लगभग पौने 10 बजे गांव से सूचना मिली कि छात्रा ने घर में फंदा लगा लिया है। परिजन तत्काल पहुंचे और उसे नीचे उतारकर पहले अंता अस्पताल ले जाया गया, बाद में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस जांच जारी

दीगोद थाने के एएसआई योगेश ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।