ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत, तबीयत बिगड़ने पर क्वार्टर में कर रहे थे आराम

5

ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत, तबीयत बिगड़ने पर क्वार्टर में कर रहे थे आराम
चूरू पुलिस लाइन में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
कोतवाली थाने की सब इंस्पेक्टर कमला ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा इलाके के गांव भाड़ी मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार जाट (38) चूरू पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चाचा हरदत्त (63) ने रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्र कुमार चूरू पुलिस लाइन में तैनात थे। ड्यूटी से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण वह पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में आराम कर रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर साथियों ने उन्हें तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।