खाजूवाला : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल

3

खाजूवाला : तेज रफ्तार कार ने 10 वर्षीय बालिका को मारी टक्कर, बालिका गंभीर घायल
बीकानेर। सडक़ पार कर रही एक 10 वर्षीय बालिका को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार ये दर्दनाक सडक़ हादसा खाजूवाला थाना क्षेत्र में 17केवाईडी के पास हुआ। जहां सडक़ पार कर रही बालिका को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे खाजूवाला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बालिका को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।