होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

Rajasthan News: दिल्ली–जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बहरोड़ स्थित एक होटल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से क्षेत्र में में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बहरोड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और होटल परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। घटना के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि हाइवे पर स्थित होटल के एक कमरे में युवक और युवती मृत अवस्था में पाए गए हैं। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है और होटल कर्मचारियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों कब होटल पहुंचे और किन हालात में रुके थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफएसएल टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही होटल के कमरे का दरवाजा खोला जाएगा।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच जारी:
पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों की तलाश के प्रयास भी जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

Scroll to Top