सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की तलाश खत्म, नई Tata Punch EV Facelift लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास फीचर्स और कीमत
सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की तलाश खत्म, नई Tata Punch EV Facelift लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास फीचर्स और कीमत
Tata Punch EV Facelift: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में Tata Passenger Electric Mobility Limited ने अपडेटेड Punch EV Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नए मॉडल में वही बदलाव शामिल किए गए हैं, जो हाल ही में आए इसके पेट्रोल (ICE) वर्जन में देखने को मिले थे। आइए जानते हैं, इस फेसलिफ्ट मॉडल में क्या कुछ खास है।
रेंज और बैटरी:-
नई Punch EV Facelift में 40 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर ARAI सर्टिफाइड 468 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। रोजाना शहर में चलाने और छोटे हाईवे ट्रिप के लिए यह रेंज उपयुक्त मानी जा रही है।
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है, जिसमें बैटरी उपयोग के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
डिजाइन में बदलाव:-
Punch EV के एक्सटीरियर में कई अपडेट किए गए हैं:
- फ्रंट में ब्लैक स्ट्रिप की जगह बॉडी-कलर क्लोज्ड पैनल दिया गया है।
- कनेक्टेड DRLs और बदली हुई हेडलैंप पोजिशन।
- डिजाइन की झलक Tata Nexon EV और Tata Harrier EV से मिलती-जुलती।
- नए डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स।
- रियर में कनेक्टेड टेललाइट बार।
- सात कलर ऑप्शन उपलब्ध।
- 195 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 450 मिमी वाटर वेडिंग क्षमता।
- कर्ब वेट 1360 किलोग्राम।
केबिन और फीचर्स:-
इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है:
- 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
- टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और रोटरी डायल
प्रमुख फीचर्स
- Apple CarPlay और Android Auto
- वेंटिलेटेड सीट्स
- कूल्ड ग्लवबॉक्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- रिमोट कमांड्स
- तीन ड्राइव मोड्स
Tata Punch ev Facelift Launch: इस SUV में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और रेंज के स्तर पर बदलाव किए गए हैं। यह मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो माइक्रो-SUV सेगमेंट में इलेक्ट्रिक विकल्प तलाश रहे हैं। कीमत, BaaS मॉडल और रेंज को देखते हुए यह अपने सेगमेंट में कॉम्पीटीशन को और तेज कर सकती है।