राजस्थान में बदला स्कूल सिस्टम, कम हुई छुट्टियां, मई में प्रथम परख, पढ़े पूरी खबर

post 1291 (1)

राजस्थान में स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए नया शिविरा पंचांग जारी कर दिया है, जिसके तहत अब नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है। पहले यह सत्र जुलाई से शुरू होता था, लेकिन इस बार पूरे सिस्टम को बदल दिया गया है। हालांकि इस बदलाव के साथ एडमिशन और पढ़ाई के तालमेल को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।

सत्र अप्रैल से शुरू, एडमिशन जुलाई तक:-

नए कैलेंडर के अनुसार सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 रखी गई है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक पूरे सत्र में प्रवेश लिया जा सकेगा। यही व्यवस्था अब विवाद की वजह बन रही है।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि जब अप्रैल से पढ़ाई शुरू होकर मई में पहली परख हो जाएगी, तो जुलाई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का शुरुआती पाठ्यक्रम कैसे पूरा कराया जाएगा। उनके मुताबिक यह व्यवस्था न तो छात्रों के हित में है और न ही शिक्षकों के लिए व्यवहारिक।

नया शैक्षणिक शेड्यूल:-

  • पूरक परीक्षा (2025-26): 8 से 10 अप्रैल
  • प्रथम परख: 13 से 15 मई 2026
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश: 17 मई से 20 जून 2026
  • द्वितीय परख: 17 से 19 अगस्त 2026
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा: 15 से 29 अक्टूबर 2026
  • मध्यावधि अवकाश: 4 से 15 नवंबर 2026
  • तृतीय परख: 17 से 19 दिसंबर 2026
  • शीतकालीन अवकाश: 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027
  • वार्षिक परीक्षा: 8 से 20 मार्च 2027

छुट्टियों में भी बदलाव:-

इस बार गर्मी की छुट्टियां करीब 10 दिन कम कर दी गई हैं। अब ग्रीष्मावकाश 17 मई से 20 जून तक रहेगा, जबकि शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों को इसी कैलेंडर का पालन करना होगा। किसी भी बदलाव के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा निदेशक की मंजूरी जरूरी होगी।

पूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम:-

सत्र 2025-26 की पूरक परीक्षाएं 8 से 10 अप्रैल के बीच होंगी और 15 अप्रैल को परिणाम जारी किया जाएगा, ताकि सफल विद्यार्थी नई कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू कर सकें। वहीं सत्र 2026-27 में कक्षा 9 और 11 की पूरक परीक्षाएं अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आयोजित होंगी और परिणाम 15 अप्रैल 2027 से पहले घोषित किए जाएंगे।

छात्रों के लिए खास पहल:-

  • विभिन्न राष्ट्रीय दिवसों पर प्रतियोगिताएं
  • 14 फरवरी से एक दिन पहले मातृ-पितृ पूजन दिवस
  • परीक्षा के बाद अगली कक्षा में अस्थायी प्रवेश
  • ड्रॉपआउट और विशेष जरूरत वाले बच्चों पर फोकस
  • 21 से 30 जून तक व्यावसायिक शिक्षा काउंसलिंग
  • बाल विवाह, बाल अधिकार, सड़क सुरक्षा और तंबाकू निषेध पर जागरूकता

हर महीने ‘No Bag Day’

स्कूलों में हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ‘No Bag Day’ मनाया जाएगा। इस दिन बच्चों को एक्टिविटी आधारित लर्निंग, खेल और प्रैक्टिकल गतिविधियों के जरिए सिखाया जाएगा, ताकि पढ़ाई को रोचक बनाया जा सके।

स्कूलों में अनिवार्य क्लब:-

  • चाइल्ड राइट्स क्लब
  • पर्यावरण क्लब
  • विज्ञान क्लब
  • रोड सेफ्टी क्लब
  • टूरिज्म क्लब

प्रार्थना सभा में बदलाव

अब रोजाना 25 मिनट की प्रार्थना सभा होगी, जिसमें योग, प्राणायाम, समाचार वाचन, राष्ट्रगान और प्रतिज्ञा शामिल होंगे। हर महीने पहले सोमवार को तंबाकू निषेध की शपथ भी दिलाई जाएगी।

कुल मिलाकर, शिक्षा विभाग ने सत्र की शुरुआत पहले कर पढ़ाई को व्यवस्थित करने की कोशिश की है, लेकिन एडमिशन की अंतिम तिथि और कम हुए ग्रीष्मावकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आने वाले समय में इस पर बहस और तेज हो सकती है।

You may have missed