RR vs RCB: फलोदी सट्टा बाजार ने की भविष्यवाणी, आज के हाई-वोल्टेज मैच में कौनसी टीम मारेगी बाज़ी

post 1435 (1)

RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 16वां मुकाबला आज शुक्रवार, 10 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के एसीए/बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दो मैचों में दो जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की हुई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

क्या कहती है भविष्यवाणी?

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है, लेकिन राजस्थान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार राजस्थान की जीत की संभावना करीब 54% और बेंगलुरु की 46% बताई जा रही है। हालांकि मैच शुरू होने से पहले इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी मुकाबले को टक्कर का माना जा रहा है, लेकिन राजस्थान की मौजूदा फॉर्म उसे हल्की बढ़त दिला रही है। फिर भी क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और बेंगलुरु की जीत की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें:-

राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवि बिश्नोई और जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी पर खास नजर रहेगी।