Road Accident: टैक्सी ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

post 575 (1)

 Road Accident: टैक्सी ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

जयपुर। मानसरोवर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने रजत पथ, मानसरोवर निवासी 33 वर्षीय परमानंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई गंगाराम का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई वैशाली नगर के नर्सरी सर्कल स्थित जूते की दुकान पर काम करते थे और रात को बाइक से घर लौट रहे थे। किरण पथ पर पहुंचते ही गलत दिशा से तेज गति में आ रही टैक्सी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर मचा हड़कंप:-

टक्कर के बाद दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टैक्सी चालक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान भरतपुर निवासी रोहिताश्व के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया।

You may have missed