RCB vs SRH: फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, जीत के साथ इस टीम का होगा IPL में धमाकेदार आगाज़

post 1214 (1)

RCB vs SRH : आईपीएल 2026 का रोमांच आज 28 मार्च से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 2025 की अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, वहीं 2016 की चैंपियन एसआरएच भी जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी।

किस टीम का पलड़ा भारी?

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक इस मुकाबले में आरसीबी को हल्का फायदा मिलता दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी की जीत की संभावना 53% और एसआरएच की 47% मानी जा रही है। घरेलू मैदान का फायदा भी बेंगलुरु के पक्ष में जाता नजर आ रहा है। हालांकि क्रिकेट में किसी भी समय समीकरण बदल सकते हैं।

संभावित प्लेइंग 11

  • आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव।
  • एसआरएच: ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे।

मौसम का हाल:-

मौसम की बात करें तो फैंस के लिए राहत की खबर है। बेंगलुरु में आज मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार बेहद कम हैं। ऐसे में पूरा मैच बिना किसी रुकावट के खेले जाने की उम्मीद है।